मोदी के प्रेरणा से ही हमको आज शिविर या स्वच्छता के माध्यम से सेवा करने का मिल रहा अवसर - पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल
भाजपा बेरला मण्डल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 169 लोगों ने लिया लाभ एवं 49 लोगों ने किया रक्तदान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन, एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में 28 सितंबर 2025 रविवार को बेरला नगर के सिन्हा धर्मशाला (बेरला बायपास) में भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता, पँ. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्यचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। ततपश्चात शिविर में सेवा दे रहे डॉ और सभी सहयोगियों के स्वागत कर शिविर की शुरआत की गई। जितने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले लोग थे उनके नाम की एंट्री कर पर्ची के माध्यम से क्रमबद्ध सम्बंधित डॉ के पास भेजा जाता, फिर डॉ के द्वारा चेक कर दवाई दी जाती। रक्तदान करने वालो का बीपी शुगर चेक करने के बाद ही उनको रक्तदान कराया गया और रक्तदान करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भेंट किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में 169 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का जांच कराया और रक्तदान शिविर में 49 लोगो ने रक्तदान किया। यह शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। जिसमे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विकास मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निशा साहू, हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ अभिजीत सिंह एवं जनरल चेकअप के लिए विशेषज्ञ डॉ अश्वनी मिश्रा और सहयोगी योगेश परगनिहा, सुरेंद्र साहू, चंचल साहू, निकोलस, फगेश्वरी, जयप्रकाश, श्री मेडीशाईन हॉस्पिटल के स्टाफ ने स्वास्थ्य जांच करने में सहयोग प्रदान किया।
इसी कड़ी में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी को समाज मे सेवा करने का एक और मौका मिला है और भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र में मेहनत कर सेवा पखवाड़ा में अपनी सहभागिता दे रहे है, हर कार्यक्रम को सफल बना रहे है। स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालो को धन्यवाद देते हुए अपना सम्बोधन समाप्त किये।
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके जन्मदिन पर ऐसे शिविर का आयोजन हो रहा है और ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते है, देश की सेवा के लिए अपना हर पल न्यौछावर करते है, उनके प्रेरणा से ही हमको आज शिविर के माध्यम से या स्वच्छता के माध्यम से सेवा करने का अवसर मिल रहा है। आज रक्तदान शिविर में युवाओं के अलावा बहनों ने भी रक्तदान किया। यह सकरात्मक और नारी शक्ति का उदाहरण है। इस सेवा पखवाड़ा में जुड़े भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
इस शिविर में विशेष रूप से बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा, मण्डल अध्यक्ष डोमेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत सभापति प्रीतम चन्देल, न.पँ अध्यक्ष विशाल देशलहरे, संतोष साहू, बलराम पटेल, संजीव तिवारी, सेवा पखवाड़ा संयोजक नारायण पटेल, सहसंयोजक आशीष सोनी, पार्षदगण मानक चतुर्वेदी, बलराम यादव, लता वर्मा, उमा नेताम, झड़ी सिन्ह, बलराम शिवारे, युगल पाटिल, आशीष टण्डन, जित्तू जैन, मथुरा साहू,
युवा मोर्चा से रोहित माहेश्वरी, दीक्षांत साहू, लालू साहू, नितेश सोनी, अरविंद ठाकुर, हितेश्वर निर्मलकर, मनोज वैष्णव, साहिल गेन्द्रे, पुरुषोत्तम यादव, पोषण निर्मलकर, अमृत माहेश्वरी, सिम्पू परगनिहा, प्रह्लाद वर्मा, कन्हैया सेन, पप्पू वर्मा, रॉकी वर्मा, थानेश्वर साहू, मुकेश राजपूत, श्याम राजपूत, जहर साहु, मोहित साहू, भुनेश्वर यादव, राकेश निर्मलकर सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।