प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिनो पुलिस चौकी देवकर में आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त 05 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया हैं। इसी कडी में पुलिस चौकी देवकर में माईनर एक्ट के तहत विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले 01 व्यक्ति संदीप ऊर्फ भोला साहू पिता महेन्द्र साहू उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 तिरंगा चौक पुलिस चौकी देवकर, थाना साजा जिला बेमेतरा के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव - उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
पुलिस का संदेश - अब नहीं बख्शे जाएंगे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधी।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर, प्रधान आरक्षक ललित केरकेट्टा सहित चौकी देवकर के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ