एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर देवकर पुलिस ने चोरों व खरीददार कबाड़ी को किया गिरफ्तार

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर देवकर पुलिस ने चोरों व खरीददार कबाड़ी को किया गिरफ्तार 

मामला चौकी देवकर का, चोरी 04 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गये सामान, बिक्री रकम, घटना में प्रयुक्त बाईक जप्त कर बरामद  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 सितम्बर 2025 - प्रार्थी अच्युत राव पिता स्व. गंधर्व उम्र 36 साल साकिन पोल्ट्री फार्म सहसपुर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा ने 28.09.2025 को चौकी देवकर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह व्यकंटरमन पोल्ट्री फार्म मे मैनेजर के पद पर पदस्थ है। उक्त पोल्टी फार्म मे अण्डा साचा बनाने के लिए डाया मशीन लगा हुआ है। 24.09.2025 को दोपहर 3.30 बजे चेक किया तो सभी 08 सेट अण्डा साचा डाया मशीन था, जिसमे ऑपरेटर जीवन धुर्वे पोल्ट्री फार्म में काम कर रहा था। 25.09.2025 को सुबह 8.30 बजे देखा तो 08 सेट अण्डा साचा डाया मशीन मे से निचे का तीन नग डाया मशीन का प्लेट किमती 1,50000 रूपये नही था, जिसकी जानकारी यह अपने मेनेजर अभय साहू पोल्ट्री फार्म सहसपुर को दिया हूँ। पोल्ट्री फार्म हाउस मे आपरेटर जीवन धुर्वे का पता किया तो जीवन ध्रुर्वे नही था, जीवन धुर्वे को मोबाईल से सम्पर्क किया तो झारसुगुडा (उडीसा) मे होना बताया, तब अण्डा साचा डाया मशीन के बारे मे पुछे तो आकर बताता हूँ बोला, पोल्ट्री फार्म के मेनेजर अभय साहू ने आने के बाद पूछताछ कर एफआईआर दर्ज कराने की बात कहा था, जीवन धुर्वे 27.09.2025 को रात्रि करीबन 9.30 बजे पोल्ट्री फार्म में आया, जिसे प्रार्थी एवं अभय साहू दोनो पूछताछ करने पर बताये कि 24.09.2025 को शाम 6 बजे लगभग पोल्ट्री फार्म मे काम करने वाले गोविंद दीप के साथ मिलकर चोरी कर पोल्ट्री फार्म में इलेक्ट्रीकल का काम करने वाले रविशंकर मनहरे निवासी डेहरी को बिक्री करने के लिए दिया था, जो रविशंकर मनहरे ने देवकर के इरफान बेग उर्फ सोनु कबाडी के पास एक नग अण्डा साचा डाया मशीन को बेचा एवं एक नग अण्डा साचा डाया मशीन को रवि मनहरे अपने घर मे रखा है और बिक्री का 4500 रूपये मुझे एवं 1000 रूपये गोविंद दीप को दिया है, वे तीनो मिलकर उक्त अण्डा डाया साचा मशीन को चोरी किये है एवं चोरी किये अण्डा साचा डाया मशीन को इरफान उर्फ सोनू कबाडी के पास बेचे है की रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा मे आरोपी के विरूद्ध धारा 306, 112 (2), 317(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
      घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर एवं उनकी टीम को आारेपियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने विवेचना में लगाया गया। 
     प्रकरण में विवेचना के दौरान अण्डा साचा बनाने के लिए डाया मशीन आपरेटर जीवन ध्रुर्वे, इलेक्ट्रीशन गोविंद दीप, इलेक्ट्रीशन रविशंकर मनहरे और कबाडी दुकान के संचालक इरफान वेग उर्फ सोनू से घटना के संबंध मे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। 
   प्रकरण में चोरी गये समान 01 नग अण्डा साचा डाया मशीन प्लेट किमती 50000 रूपये एंव घटना मे प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली वाहन होन्डा साईन क्रमांक सीजी 25 एन 1785 किमती करीबन 70000 रूपये एवं चोरी गये मशरूका का बिक्री का रकम 3500 रूपये को रविशंकर मनहरे एंव 01 नग अण्डा साचा डाया मशीन प्लेट किमती 50000 रूपये को कबाडी दुकान के संचालक इरफान वेग उर्फ सोनु से एवं जीवन धुर्वे से 4500 रूपये एवं गोविन्द दीप से 1000 रूपये को जप्त, कुल जुमला कीमती 183000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। 
    आरोपीगणों जीवन धुर्वे पिता फुल सिंह धुर्वे उम्र 26 साल साकिन परसामहु थाना गढी जिला बालाघाट मध्यप्रदेश हाल पता सहसपुर व्यकंटरमन पोल्ट्री फार्म, गोविंद दीप पिता चुडामणी दीप उम्र 46 साल साकिन बिबीना सैनतला जिला बलांगिर उडीसा हाल पता सहसपुर व्यकंटरमन पोल्ट्री फार्म, रविशंकर मनहरे पिता ओंकार मनहरे उम्र 29 साल साकिन डेहरी चौकी देवकर, इरफान वेग उर्फ सोनू पिता इजराइल बेग उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 13 देवकर चौकी देवकर जिला बेमेतरा को आज 29 सितम्बर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
      इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी देवकर प्रभारी सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक मोहित देवांगन, दीपक सिंह, प्रमोद पांडेय, मनीष वर्मा, भूषण मारकंडेय, हेमंत वर्मा सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।