"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान अंतर्गत 900 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान अंतर्गत 900 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान तहत गर्भवती महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा, रजत महोत्सव तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।इसी तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 24 सितम्बर से 26 सितम्बर 2025 तक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में किया गया। जिसके अंतर्गत 24 सितम्बर 2025 को जिले के 27 स्वास्थ्य केन्द्रों में अभियान का आयोजन किया गया। 
उक्त अभियान में शासकीय अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओ के प्रसव पूर्व जांच व उपचार, उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हांकन व प्रबंधक, जिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच बिल्डिंग सोनोग्राफी सुविधा में निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा प्रदान, गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श इत्यादि सेवायें प्रदान की गयी। जिला चिकित्सालय में कार्यरत स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा सोनोलॉजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं को सेवा प्रदान की गई। अभियान के तहत 24 से 26 सितम्बर तक कुल 900 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया।