एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चौकी देवरबीजा द्वारा ग्राम तेन्दुआ नयापारा एवं पदुमसरा में आम लोगों को किया गया जागरूक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चौकी देवरबीजा द्वारा ग्राम तेन्दुआ नयापारा एवं पदुमसरा में आम लोगों को किया गया जागरूक 

नशा मुक्ति की शपथ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में दी गई जानकारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कॉलेजों में बालक/बालिकाओ/महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना के माध्यम से जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में 19 व 20 सितंबर 2025 को “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से पुलिस चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक प्रवीण वर्मा, रामगोपाल निषाद एवं अन्य स्टाफ के द्वारा ग्राम तेन्दुआ नयापारा एवं पदुमसरा में आम जनता से संवाद कर ग्रामवासियो को "नशा मुक्त जीवन" की शपथ दिलाई गई। सभी ने "नशा मुक्त जीवन" की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने "जिंदगी को हाँ, नशे को ना" का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। 
      इस दौरान ग्रामीण जन को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। 
   बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। बेमेतरा पुलिस का संदेश है "जनभागीदारी ही नशा मुक्त समाज की नींव है। आइए, हम सब मिलकर इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करें।"  
    साथ ही सायबर, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें बालिकाओं/महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।  
          उन्होने बाहरी लोगों की आवाजाही, असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में संलिप्त लोगो एवं सोना चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वालो पर कड़ी नजर रखने और पीकप, मालवाहन में सवारी नहीं बैठाने, यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
       आमजन को बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव गांव में जाकर जागरूक किया जा रहा है।        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ