एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर खम्हरिया में 05 जुआडियों से 1450 रु एवं तास किया जप्त

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर खम्हरिया में 05 जुआडियों से 1450 रु एवं तास किया जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  
    जिसके तहत 19 सितंबर 2025 को थाना खम्हरिया स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तोरन में पानी टंकी के पास में आम जगह पर कुछ जुआडि 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना खम्हरिया पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये। 
     जिसमें थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियों रवि पटेल उम्र 28 वर्ष, सुरेश पटेल उम्र 35 वर्ष, जलेश्वर पटेल उम्र 40 वर्ष, जगनु निषाद उम्र 57 वर्ष, सुखीराम धोबी उम्र 55 वर्ष, सभी निवासी तोरन थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1450 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। 
     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, आरक्षक सौरभ सिंह, दिनेश निषाद, धर्मेन्द्र साहू सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ