कृषि विस्तार अधिकारियों ने सीएम व कृषि मंत्री के नाम एसडीएम को 9 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

कृषि विस्तार अधिकारियों ने सीएम व कृषि मंत्री के नाम एसडीएम को 9 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 15 सितम्बर 2025 - छग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के आवाहन पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के 9 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु चरण बद्ध आंदोलन का द्वितीय चरण पूर्ण हुआ। 
जिसमें कृषि अधिकारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा को 15/09/2025 को मुख्यमंत्री छग शासन एवं कृषि मंत्री छग शासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा) साजा को ज्ञापन सौंपने छग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के विनय कुमार शर्मा प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य, भानू प्रताप देवांगन जिला उपाध्यक्ष, आनंद यादव ब्लॉक अध्यक्ष, सुमित चौरसिया उपाध्यक्ष, रितेश निर्मलकर सचिव, फनेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष एवं विख साजा के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।