प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 15 सितम्बर 2025 - शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलका में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, आयोजित की गई। इन सभी कार्यक्रम में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण व स्टाप उपस्थित रहें।