सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं बीएमओ नवागढ़ डॉ एमएम रजा के मार्गदर्शन पर सीएचसी नवागढ़ के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 244 महिलाएं का स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 सितम्बर 2025 - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान तहत 25 सितम्बर को महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान तहत स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान कर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं बीएमओ नवागढ़ डॉ एमएम रजा के मार्गदर्शन पर बीपीएम सीके देवांगन के सक्रिय भागीदारी से आयोजित किया गया।
सेवा पखवाड़ा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान 2025 सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर व महिला स्वास्थ्य सम्मेलन (स्वास्थ्य संगोष्ठी ) का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जोकि जन प्रतिनिधि, जनजागरूकता के माध्यम से पूर्ण किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोम ठाकुर, जनपद सदस्य भारती अहीरे, भूणेश्वरी साहू, पूजा बंजारे, नगर पंचायत नवागढ़ पार्षदगण संतोष ताम्रकार, दिनेश यादव, हेमन्त सोनकर, प्रतिनिधि मनीष सेन, जाहिद बेग, संपत साहू जेडीएस सदस्य एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में पर्यवेक्षक/कार्यकर्त्ता, एम टी/मितानिन की विशेष सहभागिता रही। साथ ही मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन में स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ के टीम बीएमओ डॉ एमएम रजा व बीपीएम सीके देवांगन के निगरानी में डॉ स्वाति चौधरी, डॉ सुजाता बनर्जी, डॉ भोजराम चंद्राकर व टीम द्वारा समस्त महिलाओ को स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच/हीमोग्लोबिन जाँच, रक्तचाप जाँच, मधुमेह जाँच किया गया।
सीएससी नवागढ़ के स्वास्थ्य शिविर में कुल 244 महिलाओ का स्वास्थ्य जाँच/परामर्श व दवा वितरण भी संगोष्ठी उपरांत किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से हीमोग्लोबिन जाँच 190, रक्तचाप जाँच 244, मधुमेह जाँच 244, दवा वितरण 244, आयुर्वेद विभाग 58 जांच व दवा वितरण किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के सुचारु संचालन मे सुनिल नवरंग, अशेन्द्र, खिलावन टण्डन, भानु बन्जारे, अंबालिका, एन पासवान, एस ठाकुर, एल उम्र, संतोषी, रेवती, चंद्र प्रकाश, राकेश, हलेश्वरी, मनिशा और कार्यक्रम में माइक संचालन व आभार प्रदर्शन युआर ध्रूवे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अच्छे कार्य करने वाले स्टॉफ एवं मितानीनो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम दौरान रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।