छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव, सेवा पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, सघन प्रचार प्रसार अभियान तहत चलाया गया एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जागरूकता अभियान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव, सेवा पखवाड़ा, सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते जिला बेमेतरा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 25 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला अंतर्गत सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान चलाकर एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जानकारी साझा कर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर सीएचसी बेरला द्वारा जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों के बीच एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जानकारी देते हुए 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह रक्तदान शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश एवं बीएमओ बेरला डॉ जितेन्द्र कुंजाम के मार्गदर्शन पर आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रेमलता गौरे, एनएसएस प्रभारी युवराज पावले, रेड क्रॉस प्रभारी बीआर सिवारे, कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं सभी सम्माननीय गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय से पैथोलॉजिस्ट डॉ पीआर पोपटानी, विजय कुमार दौरे एमएलटी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, धंन्नू वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से एसटीआईं परामर्शदाता विनेश्वर जायसवाल, राम चरण वाहन चालक, इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। जिला अस्पताल बेमेतरा द्वारा सभी रक्तदाताओं प्रमाण पत्र देकर रक्तदान हेतु धन्यवाद दिया गया।