सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सघन प्रचार प्रसार स्वास्थ्य सेवा अभियान में निजी चिकित्सालय की भूमिका तय
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान के साथ स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर रजत महोत्सव तहत विभिन्न स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पंजीकृत निजी चिकित्सालय का भी सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार सीएमएचओ कार्यालय मीटिंग हाल में 24 सितम्बर को निजी चिकित्सालय जो कि आयुष्मान भारत योजनांतर्गत पंजीकृत है की बैठक विभिन्न स्वास्थ्य सेवा में सक्रिय भागीदारी महत्व को लेकर लिया गया। यह मीटिंग जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज द्वारा लिया गया और निजी चिकित्सालय के संचालकों को स्वास्थ्य सेवा में सक्रिय भागीदारी पर जानकारी से अवगत कराया गया। साथ में निम्न स्वास्थ्य सेवा में प्रमुख रूप से भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए निम्न सक्त निर्देश दिए गए -
1. निजी चिकित्सालय को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड बनाया जाना है.
2. स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है।
3. आयुष्मान भारत योजना व अभियान का प्रचार प्रसार किया जाना है।
4. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर अभियान तहत सेवा प्रदान करना
इस महत्वपुर बैठक स्वास्थ्य सेवा में निजी चिकित्सालय के सक्रिय भागीदारी में आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत निजी चिकित्सालय से तीन निजी चिकित्सालय एके मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय, न्यू आयुष्मान चिकित्सालय, एसआरएस मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय के प्रतिनिधि एवं प्रमुख रूप से जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज साहू उपस्थित थे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा अभियान स्वास्थ्य सेवा दृष्टी से महत्वपूर्ण है। इस सेवा से जुड़ी सभी जानकारी अभियान चलाकर जन जन तक पहुंचाया जाना है, जागरूकता लाना है। जिनसे जरूरतमंद हितग्राहियों को स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत अभियान से जोड़कर निःशुल्क सेवा प्रदान किया जा सके और कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारण से स्वास्थ्य लाभ सेवा से वंचित न रहे।