लाईवलीहुड कॉलेज बेमेतरा में प्रशिक्षण संचालन हेतु चैनल पार्टनर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

लाईवलीहुड कॉलेज बेमेतरा में प्रशिक्षण संचालन हेतु चैनल पार्टनर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 अगस्त 2025 - जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बेमेतरा द्वारा जिले में विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए योग्य एवं इच्छुक संस्थाओं से चैनल पार्टनर चयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 12 प्रमुख सेक्टरों - कृषि, ऑटोमोटिव, रिटेल, पर्यटन एवं आतिथ्य, निर्माण, प्लंबिंग, आईटी-आईटीईएस, मीडिया, सुरक्षा, ग्रीन जॉब्स, स्वास्थ्य देखभाल तथा प्रबंधन, उद्यमिता एवं प्रोफेशनल में प्रशिक्षण संचालन के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
         इच्छुक निर्धारित प्रपत्रों में अपना प्रस्ताव 19 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकती हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं शर्तें जिला बेमेतरा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ताकि अधिक से अधिक योग्य संस्थाएं इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल के माध्यम से जिले में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।