थानखम्हरिया में लिंक कोर्ट संचालन अब प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को

थानखम्हरिया में लिंक कोर्ट संचालन अब प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को 

लिंक कोर्ट के संचालन में आंशिक संशोधन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 अगस्त 2025 - जनसुविधा एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तहसील थानखम्हरिया में संचालित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा की लिंक कोर्ट के संचालन दिवसों में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में यह लिंक कोर्ट सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को आयोजित की जाती थी।
           संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब यह लिंक कोर्ट माह के प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। यह परिवर्तन नागरिकों की सुविधा, न्याय प्रक्रिया की सहजता तथा प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है। उल्लेखनीय है कि लिंक कोर्ट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों को न्यायिक एवं राजस्व संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे उन्हें मुख्यालय तक बार-बार न जाकर अपने कार्य समयबद्ध रूप से निपटाने की सुविधा मिलती है। जिला प्रशासन ने संशोधित तिथि की जानकारी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।