प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिलें के शासकीय प्राथमिक शाला निनवा में आज पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। इस पालक शिक्षक मेगा बैठक में उच्च कार्यालय के एजेंडा अनुसार आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप बच्चों की अपार आईडी बनाने संबंधी सहमति, फोटो युक्त परिचय पत्र, जाति निवासी बनवाने, बच्चों को नियमित शाला भेजने, शाला की विकास पालकों एवं समुदाय के द्वारा करने एवं बच्चों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के सम्बन्ध में प्रधान पाठक सुजाता पांडेय द्वारा जानकारी पालकों को दिया गया। शिक्षक खेलावन मिरचंडे ने पालकों से विशेष आग्रह किया कि शाला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, तो अपने बच्चों को प्रतिदिन शाला भेजे, लंबी अनुपस्थित न रहे। अपने बच्चों के साथ ही पड़ोसी के बच्चों को भी नियमित शाला भेजने के लिए प्रेरित करे। पालकों ने कहा कि ऐसा आयोजन होने से बच्चों के पढाई लिखाई के बारे में हमें भी अच्छे तरीके से जानकारी मिला हैं। ऐसा आयोजन हमेशा होना चाहिए। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक सुजाता पांडेय, सरिता मनिकपूरी, खेलावन मिरचंडे, कामिनी मंडावी, पुष्पक कन्नौजे, पुर्णिमा गुप्ता, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लुकेश वर्मा, खमन वर्मा, सहित पालकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।