बिजली बिल हाफ योजना बंद करने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद करने पर आज बिजली ऑफिस कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था, जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था। जिससे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का लगभग 40 से 50000 तक की राशि का बचत हुआ है।
कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 400 यूनिट बिजली बिल हाफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था, किसी को बिजली की खपत माग 600 यूनिट था, तो या उससे भी अधिक था, तो उसके पहले 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर बिजली बिल आधा हो जाता था, शेष पर ही उसको पूरा बिल देना पड़ता था। कांग्रेस सरकार के द्वारा चालू की गई इस योजना को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। पिछले माह ही सरकार ने बिजली के दाम चौथी बार बढ़ाया था। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई गैर घरेलू बिजली की तार में 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई। सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दामों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई थी। डेढ़ साल के भीतर साय सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में अब तक कुल 80 पैसे की प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। भाजपा सरकार बनने के बाद आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही हैं। सावन माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है, प्रदेश में बारिश कम हुई है, विशेष कर बेमेतरा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों में वर्षा औसत से भी कम हुई है। किसी कार्य के लिए बिजली की आवश्यकता है और ऐसे में बिजली बिल हाफ योजना का बंद किया जाना छत्तीसगढ़ के आम जनता किसान और गरीब परिवार के ऊपर कुठाराघात है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि आज जिले की स्थिति ऐसी है कि अगर कहीं ट्रांसफार्मर जल जाए तो उसे सुधारने में महीना लग जा रहे हैं। किसानों की फसल को सर्वाधिक आवश्यकता आज पानी की है और ऐसे में विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी खुद भी परेशान है। राज्य सरकार की वजह से नये ट्रांसफार्मर कहां से लाएं और कैसे बदली करें, क्योंकि भाजपा सरकार ट्रांसफार्मर की खरीदी कर नहीं रही है तथा भाजपा के जन प्रतिनिधियों को जनहित की कोई भी समस्या दिखाई नहीं देती है। उन्हें सिर्फ और सिर्फ जनता को कैसे लूटा जा सकता है, लोगों के जेब में कैसे डाका डाला जा सकता है, इससे फुर्सत नहीं मिल रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्याय पूर्ण फैसले का विरोध करती है। कोयला हमारा, पानी हमारी, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में यह आंदोलन कर रही है। आज कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में सम्मान और विश्वास बढ़ा है। आम जनता को समझ में आ रहा है कि भाजपा को सत्ता में बिठाकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर डाली है। यह सरकार ना शिक्षा दे पा रही है, ना स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इस सरकार का एकमात्र उद्देश्य शराब की बिक्री बढ़ाकर कितना ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है, उसमें ही केंद्रित है। कांग्रेस के आज के इस प्रदर्शन कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक गुरदयाल सिंह बंजारे ने भी संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने तथा मात्र 100 यूनिट तक सीमित करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज एकल बत्ती कनेक्शन के घरों में भी 100 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत है, ऐसे में भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई जनहित ऐसी योजना का बंद किया जाना, जनता के विश्वास को धोखा देना है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जनता ने अपनी भागीदारी निभाई। आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा, सुरेंद्र तिवारी, नंद साहू, टीआर जनार्दन, विजय बघेल, ओम दाऊ, हरीश साहू, श्रीमती सुशीला जोशी, रवि परगनिया, चंद्र प्रकाश साहू, जोगिंदर छाबड़ा, मनोज शर्मा, रवि रजक, दयासिंह वर्मा, प्रांजल तिवारी, राजू साहू, टोकेश्वर वर्मा, प्रकाश ठाकुर, श्रीमती रश्मि मिश्रा, रूबी सलूजा, नारायण छाबड़ा, अजय राज सेन, वैभव मिश्रा, सुमित राजपूत, सनत धर दीवान, अमित वर्मा, दीपक दिनकर, राजेंद्र वर्मा, ओनी महिलांग, धनराज बंजारे, रामखिलावन साहू, बहल वर्मा, लोकनाथ यादव, खिलावन परगनिहा, चेतन बंजारे, कृष्णा चतुर्वेदी, रमाकांत साहू, जितेन जोशी, राजकुमार बंजारे, भाव सिंह राज, विजय यादव, सतीश मार्कंडेय, डॉ शिशिर दुबे, घनश्याम वर्मा, गोलू इंदर चंद जैन, अखिलेश प्रसाद, राजेश सिंह नायक, गणेश, अमलेश निषाद, राधे ध्रुव, राजेश साहू, गौरीशंकर शर्मा, सहदेव साहू, दिलहरन साहू, अनिल दुबे, गौरव छाबड़ा, देवा गर्ग, सीताराम यदु, बलवंत साहू, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, भुनेश्वर वर्मा, भीखम साहू, देवशरण साहब, कौनेन अली, झगरु सिन्हा, शिशिर शर्मा, जयप्रकाश राज, कमल साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।