कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 29 लोगों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 29 लोगों की समस्याएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 अगस्त 2025 - कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 29 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।
         इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से वार्ड नं. 15 व 17 के समस्त मोहल्ला वासी ने वार्ड नं. 17 गौरव पथ-नवीन बाजार से सिंघौरी मार्ग की नाली सफाई कराने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ वार्ड नं. 13 लालबंद पारा निवासी खेलनदास कुर्रे ने अपनी पत्नी के मृत्यु उपरांत उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र हेतु संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम अमोरा निवासी रानीबाई ने आमगली को अतिक्रमण करने से बेदखल करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम चोरभट्ठी के समस्त ग्रामवासी ने गांव के कोटवार को हटाकर दूसरा कोटवार नियुक्ति किये जाने के संबंध मे आवेदन दिया, तहसील बेरला ग्राम मनियारी निवासी रविन्द्र भास्कर चौबे ने रोजगार सहायक एवं पंचायत द्वारा कार्यवाही में नही लिये जाने की शिकायत के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्डा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन हेतु दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता मंडावी, एडीएम अनिल वाजपेयी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।