विद्युत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय भिभौरी का घेराव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा के नगर पंचायत भिभौरी में कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया एवं रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छावड़ा ने भी शिरकत की। इस दौरान आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार को छत्तीसगढ़ में सत्ता संभाले हुए 2 वर्ष भी नहीं हुए हैं और इन दो वर्षों में भाजपा ने राज्य की जनता को चार बार विद्युत टैरिफ बढ़ाने की सौगात दी है और तो और नगर पंचायत भिभौरी बेरला तथा ग्रामीण अंचलों में चार चार, छह छह घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है तथा घर के विद्युत बिलों में अनाप शनाप बिलिंग की शिकायतें क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही है। राज्य की भाजपा सरकार किसानों को ना तो खाद दे पा रही है और ना ही बिजली। भाजपा का काम केवल लूटने का है और पूरी बीजेपी पार्टी उस काम में एक जुटता के साथ लगी हुई है। यही कारण है कि आज बेमेतरा के भाजपा जनप्रतिनिधियों को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नप भिभौरी में हो रही विद्युत कटौती तथा अनाप शनाप बिजली बिल की शिकायतें नहीं दिख रही हैं। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने विद्युत मंडल तथा शासन प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, इससे भी बड़ा प्रदर्शन और कार्यवाही करेगी, जिसके लिए विभाग और प्रशासन जिम्मेवार होगा। इस दौरान बेरला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर देवांगन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि परगनिया, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ललित विश्वकर्मा, शुभम वर्मा, नवाज खान, चन्द्र विजय धीवर, नेतराम निषाद, निहाल परगनिया, रवि साहू, निलेश वर्मा, नरेंद्र धीवर, प्रकाश यादव, मोहित धीवर, बुद्धदेव नेवल, वीणा साहू, विक्की साहू, राजेंद्र वर्मा, तुलाराम धीवर, मोतीलाल साहू, दुर्गेश साहू, टीकम वर्मा, किशन साहू, भूषण साहू, रास बिहारी कुर्रे, भारत भूषण साहू, सुमित राजपूत, प्रवीण शर्मा, जयंत जांगड़े, बबली सोनवानी, किशन साहू, कृष्णा चतुर्वेदी, दिगंबर परगनिया, लोकनाथ यादव, रमेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।