थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 19 जुलाई 2025 को थाना चंदनू स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना चंदनू क्षेत्रांतर्गत ग्राम रवेली खार में अशोक कोशले के बोर पंप में बैठकर कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना चंदनू पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, इस दौरान मौके पर जुआडि पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियों राजकुमार घृतलहरे उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 सोनीकापारा मारो थाना नांदघाट, अशोक कुमार कोशले उम्र 50 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा, रामगुलाल चेलक उम्र 62 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा, शत्रुहन बांधे उम्र 50 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा, संतोष साहू उम्र 55 वर्ष निवासी टेमरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 12050 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक आरके कश्यप, सउनि राजेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक सुनील कुमार साहू एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भुमिका रही।