कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 जुलाई 2025 - रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया में अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सीएचसी खंडसरा स्वास्थ्य विभाग की टीम की सहायता से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 21 जुलाई 2025 को महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं को रोकना तथा समस्याओं को शुरू होने से पहले ही पहचानना है और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य संबंधी जाँच जैसे ब्लड ग्रुप, शुगर जाँच, हीमोग्लोबिन, सिक्लीन एवं बीपी जाँच के साथ साथ स्वास्थ्य परामर्श और दवाईयों का वितरण किया गया। 
           यह कार्यक्रम सीएचसी से डॉक्टर शरद कोहाड़े ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर खंडसरा, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. अभिषेक यादव एवं अन्य कर्मचारी मनीष साहू, श्रीमति दीपा विश्वकर्मा की सहायता से सम्पन्न हुआ। जिसमें महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।