रोड पर मवेशियों से हो रहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मालिकों पर हो कार्यवाही, साथ ही किया जाए सरकारी योजनाओं से वंचित - अशोक पांडेय

रोड पर मवेशियों से हो रहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मालिकों पर हो कार्यवाही, साथ ही किया जाए सरकारी योजनाओं से वंचित - अशोक पांडेय 

श्री राधेकृष्ण गौ सेवा संस्था गोकुलधाम बोरसी बेरला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिए सुझाव 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रदेश के हर गांव में रोड के किनारे एवं हाईवे रोड में मवेशीयों का जमाव रोज देखा जाता है, जिस कारण लगभग हर दिन दुर्घटना होती है। जिसको लेकर श्री राधेकृष्ण गौ सेवा संस्था गोकुलधाम बोरसी बेरला के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति बताते हुए उचित कार्यवाही की मांग की हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि रोड पर व किनारे मवेशीयों का जमाव रोज देखा जाता है, जिस कारण लगभग हर दिन दुर्घटना होती है। जिसमें निर्दोष राहगीरों के साथ-साथ मवेशियों की भी मृत्यु हो रही है। जिसमें गौ माता भी शामिल है, जो चिंता का विषय है। इसको रोकने का एक ही उपाय हो सकता है। क्यो न मवेशी के मालिको को चिन्हित कर उनके ऊपर सक्त से सक्त कार्यवाही किया जाये और जहां तक हो सके तो सरकार की सभी योजनाओं से भी वंचित किया जाए, चाहे मुफ्त राशन क्यो न हो। तभी इस तरह की प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अतः मेरे इस अनुरोध पर जरूर विचार किया जाये।