इनामी घोषणा – फरार आरोपी की जानकारी देने पर 5000 का इनाम

इनामी घोषणा – फरार आरोपी की जानकारी देने पर 5000 का इनाम 

मामला चौकी देवरबीजा में पशु क्रूरता का, फरार आरोपी विक्की धृतलहरे ग्राम नवागाँव कटई थाना नवागढ़ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 जुलाई 2025 - सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जिला बेमेतरा अतंर्गत चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा के अप. के. 715/2024 धारा छ.ग. कृषक परि. अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 46, 47-ए, 47-सी, 48, 49-ए, 50, 54 (1) (2) (3), 55-ए के प्रकरण में फरार आरोपी विक्की धृतलहरे पिता रज्जू घृतलहरे निवासी ग्राम नवागाँव कटई थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा का पता साजी किया जा रहा हैं, जिसका अब तक पता नही चल सका है। 
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेग्युलेशन के पैरा कमांक 80 (ए) में निहित प्रावधानों के तहत यह घोषणा की जाती है कि जो कोई फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके उसे रूपये 5000 (पॉच हजार) नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार के संबंध में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा जिला बेमेतरा का निर्णय अंतिम होगा तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।  

संपर्क दूरभाष क्रमांक - 
1. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 94791-90088, 
2. अति.पुलिस अधिकारी बेमेतरा 94791-91400 
3. एसडीओपी बेमेतरा 94791-91401
4. चौकी प्रभारी देवरबीजा 91658-22402