निःशुल्क कैंसर जांच, परामर्श शिविर 18 जुलाई शुक्रवार को जिला अस्पताल बेमेतरा में

निःशुल्क कैंसर जांच, परामर्श शिविर 18 जुलाई शुक्रवार को जिला अस्पताल बेमेतरा में 

बालकों मेडिकल सेंटर नया रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17.07.2025 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा कार्यालय सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए कहा कि कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार बाल्को मेडिकल सेंटर द्वारा जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक कैंसर स्किनिंग शिविर आयोजित किया जावेगा। बालको मेडिकल सेंटर से विशेशज्ञों की टीम मेडिकल वैन व मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जांच (पेप स्मीयर) के साथ जिला चिकित्सालय बेमेतरा में शिविर आयोजित करेंगे।
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृत लाल रोहडेलकर ने जानकारी दी कि इस शिविर में समस्त विकासखण्ड से कैंसर के संभावित मरीज आयेंगे, जिनका बालको मेडिकल सेंटर टीम द्वारा जांच कर आगे की कार्यवाही की जावेगी एवं सतत फॉलोअप लिया जावेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना एवं कैंसर संबधित किसी भी प्रकार का लक्षण है, तो उसका ईलाज करना है।

क्या इनमें से कोई भी लक्षण आपको चिंतित कर रहे हैं, कैंसर के लक्षण निम्न हो सकते हैं - 
# स्तन में गांठ
# मुंह में अल्सर या गले में गांठ
# मल य मूत्र विसर्जन की आदतों में परिवर्तन
# थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव
# लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ
# खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया, रक्त संबंधित बीमारियां
# निगलने में कठिनाई या आवाज में बदलाव
# रक्तस्त्राव या चोट न भरना
# रजोनिवृत्ति के बाद रक्त जाना या असमान्य मासिक धर्म होना 

यह कैंसर के लक्षण हो सकते है।