चौकी देवकर पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 24 जुलाई 2025 को पुलिस चौकी देवकर स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अकलवारा मंच के पास में कुछ जुआडियान आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर चौकी देवकर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये।
जिसमें चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों सेवक राम साहू उम्र 35 वर्ष, डोगेन्द्र साहू उम्र 30 वर्ष, छबिलाल गोड उम्र 39 वर्ष, सभी निवासी अकलवारा चौकी देवकर, थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1530 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, आरक्षक भुषण मारकंडे, प्रमोद पांडेय, हेमंत वर्मा सहित अन्य का सराहनीय भुमिका रही।