भाजपा का चरित्र हैं दोहरा, भाजपा कहती कुछ और है करती कुछ और - आशीष छाबड़ा
प्रीमियम शराब दुकान अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने को लेकर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सौंपा ज्ञापन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूर्व विधायक बेमेतरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 के मध्य तथा वृद्धा आश्रम के सामने खोले जा रहे प्रीमियम शराब दुकान को बीच बस्ती से हटकर अन्यत्र खोले जाने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा गया है कि इस प्रीमियम शराब दुकान के खुलने से बाजू में लगे हुए शासकीय पीजी महाविद्यालय, जिला कलेक्ट्रेट, प्राइवेट स्कूल तथा आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले जिला न्यायालय क्षेत्र भी प्रभावित होंगे, ऐसे में इस प्रीमियम शराब दुकान को यहां स्थापित न किया जाए। इसे अन्यत्र स्थापित/स्थानांतरित करने की मांग पूर्व विधायक ने की है। ज्ञापन सौंपने के बाद जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि यह प्रीमियम शराब दुकान स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि के इशारे में स्थापित की जा रही है, जिससे भाजपा वालों को लाभ होगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य पूरे राज्य को शराब के नशे में डुबोने का है, जिस कारण से ही राज्य में स्कूल बंद किया जा रहे हैं और शराब दुकान बढ़ाई जा रही है। यह बहुत बड़ी विडंबना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद आज कांग्रेस पार्टी को सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है और शराब दुकान को हटाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। भाजपा का चरित्र दोहरा है, भाजपा कहती कुछ और है करती कुछ और है। पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनाकर रख दी गई है। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, जोगेंदर छाबड़ा, अखिलेश मिनटा नामदेव पार्षद वार्ड नंबर 10, नीलिमा टंडन पार्षद वार्ड नंबर 09, दिनेश पटेल, सुनील नामदेव, लूकेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, रीता पांडेय, रूबी सलूजा, तूकेशवर साहु, प्रकाश ठाकुर, राघवेंद्र मनु, रित्विक तिवारी, प्रतीक दुबे, भानु गोस्वामी, रवि गुप्ता, अज्जू संजय शर्मा, आर्यन राजा, सचिन टीकरिहा, राजेन्द्र साहू, योगेश साहू, नरेन्द्र राजपूत, नोहर साहू, अशोक निषाद, कुंदन कुमार, वीरेन कुम्हार, नितेश साहू, उमाशंकर साहू, गणेश साहु, उभय साहु, सेवक साहु, महेन्द्र प्रताप, शीतल मानिकपुरी, नीरज गुप्ता, जय तिवारी, गोलू वर्मा, नीरा राजपूत, पूनम तिवारी, सुनिता टीकरिहा, पुष्पा चतुर्वेदी, सुशीला मनहरे सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।