सोमवार, 2 जून 2025

चोरी गये जेवरात, घटना में प्रयुक्त बाईक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी गये जेवरात, घटना में प्रयुक्त बाईक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

सायबर सेल एवं बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं थाना बेरला की संयुक्त टीम ने सोने एवं चांदी के जेवर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी गई सामग्री बरामद की गई है। 
     प्रार्थी 18 मई 2025 को अपने घर मे ताला लगाकर पुरे परिवार के साथ काठी कार्यक्रम मे ग्राम सेमरिया थाना नंदनी गये थे, रात्रि होने से ग्राम सेमरिया मे पुरे परिवार सहित रूके थे कि 18-19 मई 2025 की मध्यरात्रि को प्रार्थी दशरूत देशलहरे उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड 09 बेरला थाना बेरला जिला बेमेतरा की घर से अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडकर घर के अन्दर रखे आलमारी का लाकर तोडकर लाकर में रखे 02 जोडी लच्छा चांदी, 01 जोडी बिछिया चांदी, 03 जोडी पैरपटटी चांदी, कीमती 7000 रूपये, 02 नग सोने का हार 09 पत्ती और 05 पत्ती वाला, 04 नग सोने का पत्ती 01 जोडी ईयररिंग सोने का 13000 रूपये सभी जेवर कुल कीमती करीबन 20000 रूपये हैं चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना बेरला में अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
      घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्णकांत सिंह एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना व सायबर सेल टीम को अज्ञात आरोपियों की पतातलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। 
       वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर 01 जून 2025 को बेरला से ही आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी कृष्णा निषाद उम्र 38 साल, पीयुष कुमार नंदी उम्र 24 साल, यश निषाद उम्र 19 साल तीनो निवासी शारदा पारा कबीरकुटी कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग को उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। 
        आरोपियों के निशान देही पर 02 जोडी लच्छा चांदी, 01 जोडी बिछिया चांदी, 03 जोडी पैरपटटी चांदी, 02 नग सोने का हार 09 पत्ती और 05 पत्ती वाला, 04 नग सोने का पत्ती, 01 जोडी ईयररिंग सोने, कुल कीमती करीबन 20000 रूपये, घटना में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल कीमती करीबन 25000 रूपये, जुमला 45000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।  
  आरोपी कृष्णा निषाद पिता पुरूषोत्तम निषाद उम्र 38 साल, पीयुष कुमार नंदी पिता स्व. सुमतो कुमार नंदी उम्र 24 साल, यश निषाद पिता लक्ष्मण निषाद उम्र 19 साल तीनो निवासी शारदा पारा कबीरकुटी कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग को आज 02 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है।  
        इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, ठाकुर राम घृतलहरे, आरक्षक खुशाल बोरकर, सुरेन्द्र जांगडे, धनसाय मिरे, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, पीलाराम साहू, एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...