बुधवार, 4 जून 2025

अपर कलेक्टर जनदर्शन में 32 आवेदन पर सुनी लोगों की समस्याएं

अपर कलेक्टर जनदर्शन में 32 आवेदन पर सुनी लोगों की समस्याएं  

सुशासन तिहार के पश्चात् आज से पुनः प्रारंभ हुआ जनदर्शन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जून 2025 - सुशासन तिहार के सफल आयोजन के पश्चात् आज से पुनः जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम का आज कलेक्टर कार्यालय स्थित दृष्टि सभा कक्ष में आयोजन किया गया। इस जनदर्शन की अध्यक्षता अपर कलेक्टर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी ने की।
            जनदर्शन में जिले के दूरदराज़ अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत कीं। आज के जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना, आधार व राशन कार्ड संबंधी दिक्कतें, तथा जल, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जुड़े मामले सम्मिलित थे।
          अपर कलेक्टर डॉ. बाजपेयी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, वहीं गंभीर प्रकृति के मामलों को टीएल. पंजी में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।      
         उल्लेखनीय आवेदनों में तहसील बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 13 ग्राम सिंघौरी निवासी श्रीमती लक्षनी वर्मा द्वारा अवैध बेजा कब्जा हटाने, ग्राम अमोरा निवासी रानीबाई द्वारा गली भराव और आम गली से अतिक्रमण हटाने तथा तहसील दाढ़ी के ग्राम घोरेघाट निवासी शंभू सत्यम द्वारा बैंक कर्ज नीलाम होने के बावजूद वसूली की शिकायत प्रस्तुत की गई। इसके अलावा निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन पेंशन इत्यादि से संबंधित मांगें भी नागरिकों द्वारा रखी गईं।     
    डॉ. बाजपेयी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...