सशक्त एप की सहायता से पुलिस को मिली सफलता
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में "सशक्त एप" की सहायता से चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी में सफलता प्राप्त हुई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रार्थी मनहरण साहू उम्र 70 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 मोहभट्ठा बेमेतरा द्वारा 22.03.2025 को थाना बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 22.03.2025 एवं 23.03.2025 की मध्यरात्रि में आरोपी द्वारा उनकी हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 LT 7668), जिसकी अनुमानित कीमत 10000 है, चोरी कर ली गई है। प्रकरण में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान "सशक्त एप" के माध्यम से वाहन क्रमांक CG 07 LT 7668 की जानकारी प्राप्त कर आरोपी साधु यादव पिता बनवाली यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बींजरा थाना भाठापारा जिला बलौदाबाजार (हाल पता कोहका, तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई है।
आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक शैल शर्मा, आरक्षक कमलेश साहू तथा अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।