प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में आज नए जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया था। जहां पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष का पदभार विधिवत रूप से राजीव भवन में जाकर आज अपना पदभार ग्रहण किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, गुरु रुद्र कुमार एवं पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा पूर्व में भी मैं जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहा हूं, जिसमें कांग्रेसियों का सहयोग मिलता रहा है तथा निकट भविष्य में भी इस सहयोग का मैं आकांक्षी हूं। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आसीन हुई है तब से प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल बना हुआ है, आम जनता बुरी तरह से परेशान है। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार चारों ओर लूट मचा रखी है। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेमेतरा जिले में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। साथ ही साथ ऊर्जावान लोगों को जिला कांग्रेस कमेटी में स्थान दिया जाएगा। जिससे कांग्रेस की विचारधारा को आमजन मानस में विस्तारित किया जा सके। आशीष छाबड़ा के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर आसीन होने से बेमेतरा जिले में युवा कांग्रेसियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। साथ ही सभी के द्वारा बोला जा रहा है कि युवा तुर्क लोगों को बेमेतरा जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। आज के कार्यक्रम में पूरे बेमेतरा जिले से भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ