राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्रों में प्राप्त किया था नई ऊंचाइयों को - आशीष छाबड़ा

राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्रों में प्राप्त किया था नई ऊंचाइयों को - आशीष छाबड़ा 

राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया आतंक विरोध दिवस 

जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी कांग्रेसजनों को दिलाई आतंकवाद विरोध की शपथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 34 सी पुण्यतिथि जो प्रतिवर्ष आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है को मनाया गया। जिसमें बेमेतरा जिले भर से आए हुए कांग्रेसियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया। 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक हो सामाजिक हो अथवा राजनीतिक, वैज्ञानिक, टेक्नोलॉजी की बात हो या विदेश नीति की सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वह पंचायती राज के माध्यम से भारत वर्ष में प्रजातंत्र की नई को मजबूत करना चाहते थे। साथ ही साथ राजीव गांधी की सोच थी कि व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार तथा भौतिक कर्तव्य का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसकी इमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत अपने ग्राम के संबंध में खुद निर्णय ले, ग्राम में भारत के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए। 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था राष्ट्रवाद धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है, जिसे हम सभी को जीवित रखना है। देश में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बना रहना चाहिए। देश की अक्षुणता पर आंच नहीं आनी चाहिए। आज जिस तरीके से पड़ोसी देश हमारे देश को अपनी आंखें दिखा रहा है अपने पाले हुए आतंकवादियों को हमारे देश में भेज कर नफरत की आग लग रहा है ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की यह बातें और भी प्रासंगिक हो जाती हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोध की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत में निर्वाचित बेमेतरा जिले के कांग्रेस पदाधिकारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, लोकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, संतोष वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, रामबिहारी राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संबलपुर, जितेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थान खम्हरिया, सुरेंद्र तिवारी, टीआर जनार्दन, दिनेश पटेल, शत्रुघ्न साहू, हरीश पंचराम साहू सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती बाल कुमारी ध्रुव सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, सनतधर दीवान, रवि रजक, दीपक दिनकर, अमित वर्मा, शिव वर्मा, श्रीमती हीरादेवी वर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, सीमा टिकरिहा, शुभम गंधर्व, श्रीमती कौशल्या होमलाल साहू, प्रवीण शर्मा, श्रीमती कविता साहू, श्रीमती रीता पांडे, मनोज शर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा, योगिता साहू, ललिता देवी, रूबी सलूजा, दुर्गेश्वरी साहू, विद्या रात्रे, प्रेमलता सीताराम यदु, नवाज खान, मरियम बी, रासबिहारी कुर्रे, भारत भूषण साहू, राजू साहू, बहल वर्मा, महानंद यादव, अजय राज सेन, देवा गर्ग, ओमप्रकाश साहू, गोरेलाल चंद्राकर, कमल नारायण भास्कर, राजेश दुबे, टेकेंद्र बघेल, बलवंत साहू, गुलाब मंडावी, श्रीराम यदु, विजय रात्रे, भुनेश्वर वर्मा, रवि गुप्ता, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, नंद कुमार, लक्ष्मण राजपूत, रामखिलावन साहू, सुशील निर्मलकर, मनहरन सिन्हा, प्रज्ज्वल वर्मा, डॉ शिरीष शर्मा, यशवंत साहू, दिवाकर साहू, सूरज कोशले सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ