तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत के वीर जवानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी कायराना हरकत का मुंह तोड जवाब दिया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ। भारतीय सैनिकों के सम्मान और उनकी हौसला अफजाई के लिये नगर पंचायत देवकर में देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर तिंरगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पंचायत देवकर के पास से शुरू होकर बस स्टैंड, महावीर चौक, नगर भ्रमण होते गांधी चौक में समाप्त हुई। जिसमें नगर पंचायत देवकर के विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल अपने साथियों के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जय जवान जय किसान के नारे पूरे जोश के साथ लगायें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ