पूजा पाठ, फल वितरण और रक्तदान शिविर के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भारतीय जनता पार्टी के प्रखर किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष योगेश तिवारी के जन्मदिवस को उनके समर्थक यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत बेमेतरा जिले में अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया जा रहा है। जिसमें बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीज को फल वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन समर्थक द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के तक किया जाएगा, ग्राम भैंसबोड़ (बोरिया) स्थित मां कारोकन्या मंदिर में मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शुभ हवन-पूजन का आयोजन होगा। धर्म और आस्था से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं योगेश तिवारी के समर्थक शामिल होने वाले हैं। इसके बाद सेवा कार्य के रूप में बेरला उप-स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को ताजे फलों का वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेता योगेश तिवारी का जन्मदिवस हर बार के तरह इस बार जनसेवा के भाव से मनाने की तैयारी है। यह पहल योगेश तिवारी के सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाती है। मंगलवार देर शाम को ग्राम पिरदा (भिभौरी) स्थित सुखमयी मैरिज पैलेस में भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य स्वागत की सभी तैयारियां हो चुकी है।