प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ 1282 रहटादाह 61 वे महाधिवेशन जोन दुर्ग के इम्पीरियन होटल दुर्ग में 12 व 13 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। समाज के द्वारा महाधिवेशन में हाल ही त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय, संगठन चुनाव में जीत हासिल किए है उन सभी को मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, विधायक शहर दुर्ग गजेंद्र यादव, अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक बेमेतरा व भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चन्देल, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शालिनी राजपूत समस्त केंद्रीय पदाधिकारीगण संयोजक व सहसंयोजक के हाथों सम्मानित किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रीतम अंजनी सिंह चन्देल, मंडल अध्यक्ष भाजपा बेरला डोमेन्द्र सिंह राजपूत, जनपद सदस्य बेरला नीरज सिंह राजपूत को मुख्यातिथि के हाथों सम्मनित किया, साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।नीरज सिंह राजपूत ने कहा समाज अब नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर समाज को आगे बढ़ाने में हर क्षेत्र में योगदान दे रहे है। यह सम्मान के लिए सभी ने केंद्रीय पदाधिकारी उपसमिति के सभी आदरणीय का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया व नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया।