जनार्दन सिंह ठाकुर चुने गए नपं साजा के नेता प्रतिपक्ष

जनार्दन सिंह ठाकुर चुने गए नपं साजा के नेता प्रतिपक्ष 

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के अनुशंसा पर संतोष वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व मनोज जायसवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस भवन साजा मे नगर पंचायत साजा के नेता प्रतिपक्ष के रूप मे जनार्दन सिंह ठाकुर को चुना गया। जिसमे पार्षद सुशील निर्मलकर, भारती गोयल, पुष्पा सिन्हा, जमुना जायसवाल, मनीष वर्मा, विप्लव गौरहा, दिनेश साहू, राजा चौबे व अन्य नगर कांग्रेस कमेटी के लोग उपस्थित थे।