प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर देवकर के वार्ड 2 में भाजपा मंडल ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जंयती मनाई गई। जहां अम्बेडकर की छाया चित्र में फूलमाला से माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के परपोडी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान आज जिस रूप में हमारे सामने है, वह डाॅ अंबेडकर की देन है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण किया। नगर पंचायत देवकर छाया अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बाबा साहब की जीवनी पर चर्चा करते हुए बताया कि डाॅ अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य भारत के महू में हुआ था। कठिनाईयों और सामाजिक भेदभाव के बावजूद उन्होंने 28 डिग्रियां अर्जित की और लंदन से बैरिस्टर बनकर भारत लौटे। बाबा साहब को एक कुशल राजनीतिक और भारत के प्रथम कानून मंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण के दौरान विश्व के कई देशों के संविधान का अध्ययन कर श्रेष्ठ विचारों को भारतीय संविधान में शामिल किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संतोष वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भोज सिन्हा, किसान मोर्चा अध्यक्ष हेमंत कौशल, नगर पंचायत देवकर छाया अध्यक्ष अजय अग्रवाल, हलधर किसान, वरिष्ठ भाजपा नेता चिंता पटेल, पाषर्द सुरेश सिन्हा, गोल्डी साहू, ब्रदी सिन्हा, दिनेश यादव सहित वरिष्ठ नेता एवं नगरवासियों उपस्थित थे।