छात्र का नवोदय विद्यालय में प्रथम स्थान पर हुआ चयन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के होनहार छात्र काब्य राज वर्मा पिता छबि वर्मा का कक्षा 6 वी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान में चयनित होकर सफलता प्राप्त किए हैं। साथ ही उक्त छात्र नासा ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल के लिए भी चयनित हुए हैं। प्राचार्य पीएल जायसवाल ने जानकारी साझा किया कि डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल के होनहार छात्र काब्यराज वर्मा का चयन हुआ हैं। इस विद्यालय से नवोदय विद्यालय के लिए प्रतिवर्ष छात्र छात्राओं का चयन होते आ रहे हैं। छात्र- छात्राए लगातार इसी तरह के अनेको प्रतियोगी परीक्षाओ व विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओ में सफलता हासिल कर रहे हैं। वर्तमान में 50 छात्र-छात्राओ ने नासो ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मैडल हासील किए हैं, इन बच्चों को रेंक के आधार पर नासा व इसरो जाने का मौका भी मिलेगा। साथ ही विद्यालय से 25 छात्र- छात्राए बाल वैज्ञानिक बन गए हैं व 30 बच्चों का यंग साइंटिस्ट इंडिया व स्पेस किटज इंडिया नवाचार स्पेश डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम तमिलनाडु में शामिल होंगे। इन चयनित छात्र-छात्राओं को भी तमिलनाडु के चेन्नई में बुलाया जाएगा। ग्रैंड फिनाले के लिए प्राचार्य ने आगे बताया कि विद्यालय के छात्रों का आईआईटी, जेईई, मेडिकल जैसे बड़ी संस्थाओं के लिए भी चयन होते आ रहा हैं। डीएवी जांता के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ बेमेतरा जिला का भी नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय लेवल खेल में विद्यालय के बच्चों ने दिल्ली में 7 राज्यों से जीत हासिल कर गोल्ड मैडल लाए हैं। इस तरह के अनेकों विभिन्न उपलब्धिओ के लिए प्राचार्य श्री जायसवाल ने छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों बधाई व शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के अन्य पालकों को अपील भी किए हैं कि डीएवी विद्यालय में कक्षा एल के जी से कक्षा कक्षा 9 वी व कक्षा 11 वी तक प्रवेश हेतु विद्यालय में सीमित सीट पर प्रवेश जारी है। डीएवी सीबीएसई शिक्षा का लाभ लेने हेतु पालकगण विद्यालय में सम्पर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, संस्था के शिक्षकगण ललित देवांगन, अखिलेश पटेल, अनिल चन्द्रवंशी, कैलाश सिंह, गोविंद साहू, राजा तन्तुवेय, छोटू राम साहू, निशु गुप्ता, आयुषी जैन, मनीषा सोनी, रितिका साहू, रेणुका पटेल, सरिता साहू, दीपिका वर्मा, अभिषेक दुबे, नम्रता चतुर्वेदी, मधुस्मिता, उमेश साहू, विमल साहू, कुसुम साहू, देवीका जैन, सुखदेव, विजय, नरेश, रुकमणी, रामेश्वरी, युवराज़ आदि सभी ने हर्ष व्यक्त किये हैं।