मंगलवार, 1 अप्रैल 2025

नगर में पेयजल संकट व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु विधायक दीपेश को सौंपा ज्ञापन

नगर में पेयजल संकट व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु विधायक दीपेश को सौंपा ज्ञापन 

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत कुसमी के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्षदों ने सोमवार को बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से भेंटकर नगर में व्याप्त पेयजल संकट एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समाधान की मांग की। नेताओं ने बताया कि नगर में लगातार जल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विधायक दीपेश साहू को आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया। विधायक दीपेश साहू ने नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कुमार साव, पार्षद वार्ड-1 हीरा दिनेश साहू, टाकेश्वर साहू वार्ड-4, मंजू दीपक यादव वार्ड-6, यामिनी डुनाल साहू वार्ड-15 एवं भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक साहू उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...