विधायक कार्यालय बेमेतरा में आज होली मिलन समारोह

विधायक कार्यालय बेमेतरा में आज होली मिलन समारोह 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधायक बेमेतरा दीपेश साहू के सौजन्य से आयोजित बेमेतरा कार्यालय में आज होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा हैं जो प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। विधायक दीपेश साहू ने प्रेम, सौहार्द्र और उमंग से भरे इस पावन पर्व को मिलकर उल्लासपूर्वक मनाएँ और रंगों के इस अद्भुत उत्सव में अपनी खुशियों को साझा करने की अपील की। आयोजन में विधानसभा सहित जिलें के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि सभी मीडिया के साथीगण को सादर आमंत्रित किया गया हैं।