प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी एवं जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में कई नेता एवं कार्यकर्ता भिलाई स्थित सांसद निवास पहुंच सांसद विजय बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना की। इस कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के प्रमुख भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान योगेश तिवारी ने कहा सांसद विजय बघेल दुर्ग जिले के सर्वमान्य नेता हैं, जो दूसरी बार सांसद बने हैं। उनके नेतृत्व में लगातार बेमेतरा जिले का विकास हो रहा है। उनका कुशल नेतृत्व क्षेत्र की जनता के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने आगे कहा कि सांसद बघेल के मार्गदर्शन में जिले में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया और कहा कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिससे किसानों और आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और सांसद विजय बघेल के साथ हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। इस शुभ अवसर पर बेमेतरा जिले के कई प्रमुख पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें पूर्व पार्षद महेश साहू, देवराज साहू, शेखर वर्मा, पीयूष शर्मा, मनोज पटेल, नीलकंठ पटेल, मनोज सिन्हा, यशवंत टंडन, सुनील पटेल, संजय मांडले, शिवम दीवान, मासूम पांडे, भुवनेश्वर बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने सांसद विजय बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।