जनहित हितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने व क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे प्रयास - कल्पना योगेश तिवारी

जनहित हितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने व क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे प्रयास - कल्पना योगेश तिवारी 

नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष कल्पना तिवारी व उपाध्यक्ष खुशबू वर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को प्रभारी भारत वर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा के कल्पना तिवारी व उपाध्यक्ष भाजपा के खुशबू वर्मा को बनाया गया।
जिला पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कल्पना योगेश तिवारी और उपाध्यक्ष खुशबू गोविंद वर्मा सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को कल्पना तिवारी ने संबोधित किया और कहा कि मेरी जीत कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन के आशीर्वाद के फलस्वरूप हुआ और अध्यक्ष पद के लिए जिम्मेदारी देने पर सभी जिला पंचायत के सदस्यों और प्रदेश नेतृत्व के आभारी रहूंगी। साथ ही जिले के सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनहितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जिले के मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू के साथ मिलकर हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद देती हूं। भाजपा कार्यालय में संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, डोमेन्द्र सिंह राजपूत, केशव पटेल, मोंटी साहू, परमेश्वर वर्मा, प्रहलाद वर्मा, यशवंत वर्मा, हिमांशु वर्मा, बुलाक साहू, राजेन्द्र सिंह राजपूत, नथमल सिंह कोठारी, योगेश वर्मा, मनोज वर्मा, पीयूष शर्मा, मनोज सिन्हा, नरेश, बेरला नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत किया। 

बाजे-गाजे के साथ निकली रैली और अतिशबाजी करके कार्यकर्ताओं ने खुब जीत का जश्न मनाया, प्रभारी भरत वर्मा व सांसद विजय बघेल रहे मौजूद - अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कल्पना योगेश तिवारी और उपाध्यक्ष खुशबू गोविंद वर्मा निर्वाचित होने पर जिला पंचायत के प्रदेश महामंत्री व प्रभारी भरत वर्मा व सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से घड़ी चौक होते हुए विधायक निवास पर पर कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। बाजे गाजे के साथ रैली निकाली। जगह-जगह नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी का आरती उतार कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक दीपेश साहू, जिलाध्यक्ष अजय साहू, महामंत्री नरेंद्र वर्मा, नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा, विजय सुखवानी, विकास तंबोली, नथमल कोठारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। 

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका रही - नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी के पति योगेश तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अपनी कामयाबी हासिल की। मालूम हो कि भाजपा नेता योगेश तिवारी की बेमेतरा जिला में कद बढ़ते जा रहा है। साथ ही उनके समर्थकों की संख्या में भी इजाफा होगा और योगेश तिवारी ने ईस चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीत कर एक नया ईतहास बनाया है।