संदेही का पता बताने पर पाँच हजार इनाम की घोषणा

संदेही का पता बताने पर पाँच हजार इनाम की घोषणा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05/03/2025 - बेमेतरा जिले के चौकी सम्बलपुर थाना नवागढ़ अप.क्रं. 40/2025 धारा 103 (1) बीएनएस के प्रकरण में मर्ग क्रं. 09/2025 धारा 194 बीएनएस के प्रार्थी अजय राजपूत पिता लतेल राजपूत उम्र 41 वर्ष सा. सोनपुरी चौकी सम्बलपुर के द्वारा 16.02.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नि एवं पुत्री उम्र 12 वर्ष के साथ खेत से राहर को लेकर आ रहा था, कुछ देर के बाद प्रार्थी की पुत्री उम्र 12 वर्ष का कही पता नही चला, खोजबीन के बाद पुत्री धान खेत में पड़ी मिली थी।
जिस पर मर्ग जांच के दौरान शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के द्वारा सोहन राजपूत पिता रज्जु राजपूत उम्र 30 वर्ष सा. सोनपुरी चौकी सम्बलपुर के उपर मृतिका की हत्या करने का संदेह किया है, संदेही सोहन राजपूत सकुनत से फरार है। फरार संदेही आरोपी के गिरफ्तारी हेतु हर सभंव प्रयास किया गया है, किन्तु अथक प्रयास के उपरांत भी फरार संदेही आरोपी का आज दिनांक तक कोई पता नही चल सका है।
          वरि.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू पुलिस रेग्युलेश्न के पैरा क्रमाक 80 (ए) में निहित प्रावधानों के तहत घोषणा करता हूँ कि जो फरार संदेही आरोपी सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे रूपये 5000 (पाँच हजार) नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। पुरस्कार के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा का निर्णय अंतिम होगा तथा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा। संपर्क - पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088, अति. पुलिस अधिकारी बेमेतरा 9479191400 एवं चौकी प्रभारी सम्बलपुर 8435397978 हैं।