प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका में हो रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी ने पुराना बस स्टैंड बेमेतरा में अपना चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया है। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन विजय जांगिड़, पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, विनोद चंद्राकर ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा में लोग एक वर्ष में ही भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके हैं। लोगों के एकमात्र आशा की किरण कांग्रेस ही रह गई है, ऐसे में हम सब का दायित्व है कि लोगों के सेवा के काम आए। आम जनता जो कांग्रेस से जुड़ी हुई है उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हमें आगे होना होगा। नगर विकास पिछले एक वर्षों से पीछे हो चुका है, जब से भाजपा का शासन आया। इसने नगरी निकायों से आय के समस्त साधन छीन लिया है और बेमेतरा में जिस तरह की चर्चा है भाजपा द्वारा चुनाव टिकट आधे आधे की बात करके प्रत्याशी खड़ा किया गया है, जिसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है कि यहां नगर विकास के नाम पर जनता को किस तरह लूट जाने वाला है। लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं और कांग्रेस को विजय बनाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। एक-एक घरों में जाना होगा, लोगों की समस्याओं को सुनना है, उसे समझना होगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराना होगा। निश्चित रूप से हम सब की एकजुट इस चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ तथा पूर्व संसदीय सचिव गुरदयाल बंजारे ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी सहित वार्ड पार्षदों के प्रत्याशी, विजय बघेल, ललित विश्वकर्मा, अवनीश राघव, शकुंतला मंगत साहू, शत्रुघ्न साहू, ललित, लुकेश वर्मा, टीआर जनार्दन सहित कांग्रेस अधिकृत पार्षद प्रत्याशी एवं ब्लॉक संगठन कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित है।
0 टिप्पणियाँ