जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह का माहौल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आज दोपहर 1 बजे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी और अंजू बघेल सहित सभी 14 प्रत्याशियों ने सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मंत्री दयालदास बघेल, विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, जिला अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा, प्रणीश रजक सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया और जिला पंचायत की सभी 14 सीटों पर जीत का विश्वास जताया। भाजपा प्रत्याशियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन को मजबूत कर पार्टी की विचारधारा के अनुरूप क्षेत्र में सेवा कार्य करेंगे। नामांकन के दौरान क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने समर्थन जताते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार भाजपा को पूरी 14 सीटों पर जीत दिलाई जाएगी।
नामांकन के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में देश में विकास की गंगा बहाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू हुई हैं, जिससे तेज़ी से विकास हो रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा को पूरा समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विकास की गति और तेज हो सके।बेमेतरा विघायक दीपेश साहु ने कहा आज का माहौल बता रहाँ है कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है उसे पुरे 14 के पुरे भाजपा के ज़िला पंचायत जीत कर आयेगे और पुरे पंचायत में विकास होगा। विघायक ईश्वर साहु ने कहा मुख्यमंत्री ने जो योजना बनाई उसका ये असर है, पुरे गांव गाँव में भाजपा का माहौल है और सब प्रत्याशी जीत कर आयेगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहु ने कहा भाजपा के सभी बुथ के और समर्पित कार्यकर्ताओं ने ठान लिया अब की बार गाँव गाँव में भाजपा की सरकार बनेगी।
कल्पना योगेश तिवारी ने सुबह ग्राम नेवनारा स्थित मां चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद योगेश तिवारी के नेतृत्व में हजारों समर्थकों के साथ बेमेतरा के लिए रवाना हुए। भाजपा के 14 अधिकृत प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे और विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल किया। कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेरलाकला क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगी।
नामांकन भरने वाले भाजपा प्रत्याशियों में कल्पना योगेश तिवारी, अंजू बघेल, हेमलता पटेल, दिलीप सिंह ठाकुर, गायत्री नेताम, लक्ष्मी देशलहरा, राजेश साहू, कमसूरत बघेल, देवी परमेश्वर वर्मा, प्रीति पटेल, हीरालाल साहू, खुशबु वर्मा, अंजनी कुमार चंदेल, राहुल टिकरिया सभी प्रत्याशी मौजुद रहे।
0 टिप्पणियाँ