सोढ के टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अतिथि योगेश तिवारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा के ग्राम सोढ में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जनपद अध्यक्ष प्रीतम सिंह चंदेल, सोसायटी अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रीतम चंदेल, नवाज मोहम्मद मुंशी खान, महेश मंडावी, शत्रोहन साहू, संजू नेताम, पोषण जांगड़े, चितरंजन चालीसा, खिलेश, दीपक, भूपेंद्र सोनवानी, रवि नेताम सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन सबसे जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना को मजबूत करते हुए युवाओं को प्रेरित करने का काम किया।