लाटा व हरदी में कल्पना योगेश तिवारी का महा जनसंपर्क, अभियान में दो पत्ती निशान की लहर
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में चुनावी माहौल अब पूरे जोश में है। इसी क्रम में जिला पंचायत प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने ग्राम लाटा व हरदी में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता का आशीर्वाद लिया। इस अभियान में भारी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे क्षेत्र में दो पत्ती छाप के समर्थन की लहर स्पष्ट दिखाई दी।
जनसंपर्क के दौरान कल्पना योगेश तिवारी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में दो पत्ती निशान पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके विजयी होने पर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर कल्पना योगेश तिवारी ने कहा "यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का है। हम सभी को एकजुट होकर अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेना होगा। मैं जनता के सहयोग और समर्थन से निश्चित ही विजयी होकर आप सभी के विश्वास को मजबूत बनाऊंगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने कल्पना योगेश तिवारी के प्रति पूरा समर्थन जताया और उन्हें विजय बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे इस बार ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो न केवल जनसमस्याओं को समझे, बल्कि उनके समाधान के लिए भी दृढ़ संकल्पित हो। ग्रामीणों का उत्साह यह दर्शाता है कि इस बार चुनाव में दो पत्ती छाप को बड़ी संख्या में समर्थन मिलने वाला है।
अभियान के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। कल्पना योगेश तिवारी ने जनता को आश्वस्त किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगी। गांव के मतदाताओं ने कल्पना योगेश तिवारी के प्रति अपार उत्साह और समर्थन व्यक्त किया और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने एक स्वर में कहा कि वे इस बार विकास के नाम पर मतदान करेंगे और दो पत्ती छाप को विजयी बनाएंगे।