भाजपा के कार्यकाल में चारों ओर लूट मची हुई है - ताम्रध्वज साहू

भाजपा के कार्यकाल में चारों ओर लूट मची हुई है - ताम्रध्वज साहू 

कांग्रेस के कार्यकाल में बेमेतरा शहर का बहुत विकास हुआ है - आशीष छाबड़ा 

अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी सहित कांग्रेस प्रत्याशीयों के पक्ष में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सभा को संबोधित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगरी निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी के पक्ष में बेमेतरा के सिंघौरी वार्ड में पूर्व गृहमंत्री साहू एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बेमेतरा शहर का बहुत विकास हुआ है, जब से भाजपा शासन में आई है, नगर में विकास थम सा गया है। नगर के विकास को गति देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमन गोस्वामी को जिताने की अपील उन्होंने आम जनता से की है। 
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में चारों ओर लूट मची हुई है, आम जनता की समस्याएं बढ़ गई है। शहर के विकास के लिए उन्होंने नगरवासियों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। इस अवसर पर कार्यक्रम में अवनीश राघव पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, टीआर जनार्दन, ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, हितेंद्र साहू, जोगिंदर छाबड़ा, बसंत दास मानिकपुरी, कन्हैया दाऊजी, चोवाराम साहू, नवीन ताम्रकार, दिनेश पटेल अध्यक्ष सेवादल जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुनील नामदेव, जगजीत सिंह, अजय राज सेन, अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी एवं सभी कांग्रेसी अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सहित युवा कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिकृत कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी व नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।