एक सटोरिए से 2540 रु नगद एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त

एक सटोरिए से 2540 रु नगद एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त 

पुलिस थाना बेरला की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा,एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 04.02.2025 को थाना बेरला स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिला कि बेरला निवासी संजय देवांगन नामक व्यक्ति इंटरप्राईजेस के सामने मैदान बेरला से बेमेतरा मेन रोड किनारे आमजगह पर विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर सट्टा खेला रहा है की सुचना पर थाना बेरला स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी संजय देवांगन को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना बेरला में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी संजय देवांगन पिता गैंदलाल देवांगन उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 01 बेरला थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 2540 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं।उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक खुशाल बोरकर, सुरेन्द्र जांगड़े एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ