प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा बेमेतरा नगरी निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए बेमेतरा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया तथा कांग्रेस कमेटी भवन में बैठक रखी गई। जिसमें बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के 21 वार्डों में औसतन लगभग प्रत्येक वार्ड से दो से तीन लोगों ने पार्षद पद हेतु आवेदन जमा किया हैं तथा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लगभग नौ लोगों ने अपना आवेदन जमा किया हैं। आवेदन जमा करने वालों में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगल साहू, सुमन गोस्वामी, लुकेश वर्मा, बसंत दास मानिकपुरी, शत्रुघ्न साहू, घनश्याम देवांगन, जय गंगासागर सोनी, अखिलेश नामदेव, डेनिम सेन इत्यादि ने प्रत्यक्ष प्रणाली से होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा था। भारी संख्या में लोगों ने आज पर्यवेक्षक अरुण वोरा के समक्ष न केवल अपना आवेदन जमा किया हैं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन भी किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अरुण वोरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से प्रदेश में लगभग सभी जगह पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही हैं, किंतु हमें इस जीत के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि हम एक होकर चुनाव लड़े जिस पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक स्वर में कहा कि टिकट किसी एक को मिलेगी किंतु चुनाव सभी मिलकर लड़ेंगे और बेमेतरा नगर पालिका परिषद में फिर से अध्यक्ष सहित बहुमत पर कांग्रेस का कब्जा होगा। बैठक को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज भाजपा को सत्ता में आए हुए 1 वर्ष ही हो रहा हैं, लोग बेमेतरा शहर के हालात को देखकर अफसोस जाहिर कर रहें हैं कि पूर्व के कांग्रेस सरकार में शहर में इतना विकास किया गया हैं। विगत एक वर्षों से बेमेतरा में विकास थम गया हैं। अगर हम सब एक होकर कांग्रेस द्वारा तय किए गए प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए जुट जाएं तो कोई ऐसी ताकत नहीं जो हमें जीत से रोक सकें। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल, प्राणीश चौबे, टीआर जनार्दन, सन्तधर दीवान, नवीन ताम्रकार, अवनीश राघव, जिला महामंत्री ललित विश्वकर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमिती शकुंतला मंगत साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रीना मिथिलेश वर्माा, रीता पांडेय, नंद साहू, रश्मि मिश्रा, बहल वर्माा, सुनील नामदेव, जोगेन्द्र छाबड़ा, मनोज शर्माा, दिनेश पटेल, पंचराम साहू, विक्की चौहान, रानी सेन, ऋषि वर्मा, रूबी सलूजा, अतुल साहूू, ऋतिक तिवारी, मोहन वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।