प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - सखी वन स्टाफ सेंटर बेमेतरा के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सेवा प्रदाता पैरा लीगल कार्मिक/वकील के रिक्त 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक के रिक्त पद 01, बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया के 01 पद, सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड के 03 पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका दावा आपत्ति 16 जनवरी 2025 तक शाम 5 बजे तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा में पंजीकृत डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जा सकता हैं। उक्त दावा आपत्ति की सूचना जिले के वेवसाइट में भी उपलब्ध हैं तथा कार्यालय कलेक्टर एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।