प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बेमेतरा में आज नेशनल प्लांट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें नीरज कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर और रीता सिंगारे प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर रायपुर द्वारा समन्वित नाशजीव प्रबंधन एवं क्वारंटाइन जैसे विषयों पर परिचर्चा की गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ संदीप भंडारकर ने की। इस कार्यक्रम के प्रमुख स्पीकर नीरज कुमार ने छात्र छात्रों को प्लांट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के मूलभूत सेवाओं जैसे कृषिगत पदार्थों के आयात निर्यात, उसमें पेस्टिसाइड की मात्रा, पेस्टिसाइड कंपनी का रजिस्ट्रेशन, नासिजिव वार्निंग स्टेशन एवं लाभकारी कीटों के प्रबंधन और उपयोग की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे एवं छात्रों ने ज्ञान वर्धन किया।