महिला सशक्तिकरण केन्द्र में संविदा पदों पर दावा आपत्ति आमंत्रित

महिला सशक्तिकरण केन्द्र में संविदा पदों पर दावा आपत्ति आमंत्रित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) संविदा पद के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक के रिक्त 01 पद, जेन्डर विशेषज्ञ के 02 पद, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ के 01 पद, कार्यालय सहायक के 01, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद, मल्टी टॉक्स स्टॉफ के 01 पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका दावा आपत्ति 16 जनवरी 2025 तक शाम 5 बजे तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा में पंजीकृत डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जा सकता हैं। उक्त दावा आपत्ति की सूचना जिलें के वेवसाइट में भी उपलब्ध हैैं तथा कार्यालय कलेक्टर एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।